Tuesday, October 22, 2024
HomeBhajansगोविंद चले चरावन धेनु (Govind Chale Charaavan Dhenu lyrics - Krishna Bhajan)

गोविंद चले चरावन धेनु (Govind Chale Charaavan Dhenu lyrics – Krishna Bhajan)

गोविंद चले चरावन धेनु | कृष्ण भजन | भक्ति संध्या (Govind Chale Charaavan Dhenu lyrics | Krishna Bhajan | Bhakti Sandhya)

गोविंद चले चरावन धेनु ।
गृह गृह तें लरिका सब टेरे
शृंगी मधुर बजाई बेनु ॥

सुरभी संग सोभित द्वै भैया
लटकत चलत नचावत नेंन ।
गोप वधू देखन सब निकसीं
कियो संकेत बताई सेंन ॥
ब्रजपति जब तें बन पाउँ धारे
न परत ब्रजजन पल री चैन ।
तजि गृह काज विकली सी डोलत
दिन अरि जाए हो एक बैन ।
जसोमति पाक परोसि कहति सखि
तूं ले जाउ बेगि इह देंन ।
गोविंद लिए बिरहनी दौरी,
तलफत जैसे जल बिनु मेंन ॥

गोविंद चले चरावन धेनु ।
गृह गृह तें लरिका सब टेरे
शृंगी मधुर बजाई बेनु ॥

पुस्तक: गोविंद स्वामी (पृष्ठ 41)
संपादक: कंठमणि शास्त्री ‘विशारद’
रचनाकार: गोविंद स्वामी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments